भाजपा के संगठनात्मक चुनावों के लिए अभ्यास वर्ग का आयोजन

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। भाजपा के संगठनात्मक चुनावों के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का अभ्यास वर्ग शनिवार को हमीरपुर में आयोजित किया गया। इस अभ्यास वर्ग में प्रदेश संगठनात्मक चुनावों के प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष और सांसद रामस्वरूप शर्मा ने संगठनात्मक चुनावों के लिए जिला तथा मंडल स्तर पर चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए उपयोगी जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त पूर्व मुख्य मंत्री प्रेम कुमार धूमल , , राजीव भारद्वाज , अजय राणा , विजय अग्निहोत्री , विजय पाल सोहारू , राम कुमार सहित अन्य प्रमुख भाजपा नेताओं ने संगठनात्मक चुनावों को लेकर विचार विमर्श किया।

Advertisements

जानकारी के अनुसार 21 से 30 सितंबर तक बूथ समितियों के चुनाव होंगे। इसके बाद 11 से 31 अक्तूबर तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव, 11 से 30 नवंबर तक जिलाध्यक्ष तथा प्रदेश परिषद सदस्यों का चुनाव होगा।पहली दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का चुनाव होगा। संगठनात्मक चुनावों के प्रभारी रमस्वरूप शर्मा ने कहा है कि पार्टी के संगठनात्मक चुनाव सर्वसम्मति से केंद्रीय समयसारणी के अनुरूप पूरे कर लिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here