यूथ ब्लड आर्गेनाइजेशन राष्ट्र स्तरीय अवार्ड से सम्मानित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। यूथ ब्लड डोनरज़ आर्गेनाइजेशन के चेयरमैन समाज सेवक गौरव गोरा ने बताया कि शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर देव भूमी हिमाचल प्रदेश कांगड़ा में राष्ट्रीय अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज सेवक अजीत सिंह को होशियारपुर में ब्लड सेवा कार्य से जुड़े रह कर लोगों की मदद के लिए हिमालय सेवयर्स सोसायटी कांगड़ा के एस.डी.एम आई.ए.एस. जतिन ने राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया।

Advertisements

इस कार्यक्रम में पंजाब ही नही बल्कि पूरे भारत से आई हुई ब्लड सेवा संस्थाओं की टीमों को सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्लड कैंप लगाने वाली संस्थाओं तथा शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मैडिकल कैंप भी लगया गया। सभी एन.जी.ओ. की सुविधा के लिए प्रत्योक प्रकार के प्रबंध करवाए गए। समाज सेवक अजीत सिंह ने कहा कि यह अवार्ड उनका अकेलों का नहीं बल्कि होशियारपुर वासियो का है जो एक फोन पर जरूरतमंद की मदद करने के लिए भागे आते है।

उन्होंने कहा कि उन्हें होशियारपुर के निवासियों पर मान है। इस मौके पर आर्गेनाइजर के सैक्रेटरी एच.एस.पाबला ने हिमाचल प्रदेश कांगड़ा की टीम का धन्यवाद किया जिनके द्वारा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड सौंपा गया। इस अवसर पर हरीश, अमन जालंधर, अशीश आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here