ऋषि कुमरा सोसायटी को राष्ट्रीय पुरस्कार से किया सम्मानित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। विकास कुमरा वैल्फेयर सोसायटी के जिला प्रधान समाज सेवक चंदन चौधरी ने बताया की शहीदी दिवस पर देव भूमी हिमाचल प्रदेश कांगड़ा में राष्ट्रीय अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज सेवक ऋषि कुमरा को होशियारपुर में ब्लड सेवा कार्य से जुड़े रह कर तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए हिमालय सेवयर्स सोसायटी कांगड़ा के एस.डी.एम जतिन ने राष्ट्रीय अवार्ड दे कर सम्मानित किया।

Advertisements

इस कार्यक्रम में भारत से आई सभी एन.जी.ओज़ को उनके कार्यो ं के लिए सम्मानित किया गया तथआ आगे भी निरंतर सेवाएं देने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में बाहर से आई संस्थाओं के रहने के तथा सुरक्षा के सभी प्रबंध बेहतरीन ढंग से किए गए थे। इस दौरान समाज सेवक ऋषि कुमरा ने इस सम्मान के लिए कांगड़ा वासियों तथआ एस.डी.एम का धन्यवाद किया। इस अवसर पर निशु शर्मा, रोनी, हैरी, अमित, नीतीश मनोचा, सनित कुमरा व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here