सुप्रीम कोर्ट का फैसला करोड़ों-अरबों भारतीयों की आस्था और भावनाओं का सम्मान: अश्विनी गैंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। देश के सबसे बड़े फैसले का समस्त भारत वासियों ने दिल से स्वागत किया है तथा इसके लिए हम सभी भारत के सर्वोच्च न्यायालय के सदैव आभारी रहेंगे। यह फैसले कोई साधारण फैसला नहीं है बल्कि करोड़ों-अरबों भारतीयों की आस्था एवं भावनाओं का सम्मान है। इसलिए बिना किसी द्वेश भाव के सभी को इसे मानना चाहिए तथा देश की तरक्की एवं विकास के लिए आपसी भाईचारे को बनाए रखना चाहिए।

Advertisements

यह विचार नई सोच संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अश्विनी गैंद ने श्रीराम जन्मभूमि पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सुनाए गए फैसले का स्वागत करते हुए व्यक्त किए। श्री गैंद ने भगवान श्री राम के समक्ष नतमस्तक होते हुए खुशी व्यक्त की और सभी को फैसले की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं एवं मुस्लिमों को माननीय सुप्रीम कोर्ट पर पूर्ण विश्वास है व दोनों पक्षों द्वारा इसे स्वीकार किए जाने से देश विरोधी ताकतों को भी संदेश गया है कि भारत में हिन्दू-मुस्लिम कहने को दो हैं पर एक शरीर व एक आत्मा हैं। इस मौके पर अशोक सैनी, इंद्रपाल सूद, तिलक राज शर्मा, राकेश मल्होत्रा, बिंदा सैनी, बृजमोहन नाकड़ा, अशोक जैन, नीरज गैंद, राज कुमार, अनूप शर्मा, तरसेम सिंह एवं अजय कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here