मनजिंदर सियान कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस नेता मनजिंदर सिंह सियान ने आज कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा जिला प्रधान निपुण शर्मा की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया। इस मौके उनके साथ जिला महामंत्री डॉ बिन्दुसार शुक्ला, जतिंदर सिंह सैनी भी उपस्थित थे। इस मौके जिला प्रधान निपुण शर्मा ने पार्टी का सिरोपा पहनाकर सियान की घर वापिसी करवाई। शर्मा ने कहा कि चाहे किसी भी कारण से उन्होंने पार्टी से किनारा कर लिया था, लेकिन कांग्रेस में वह अपने आप को असहज महसूस कर रहे थे।आज अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनते हुए उन्होंने घर वापिसी का पक्का मन बनाया।इनकी घर वापिसी पर भाजपा को निश्चित तौर पर बल मिलेगा।

Advertisements

इस मौके भाजपा में वापिसी करने उपरांत मनजिंदर सिंह सियान ने कहा कि उनकी सोच राष्ट्रवादी है और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों में विश्वास है। वह अपनी माँ पार्टी से ज्यादा दूर नही रह सकते थे। इसलिए वह वापिस भाजपा में आये है और पार्टी उनकी जो भी सेवा लगाएगी वह उसे पूरी तनदेही से निभाएगे। इस मौके जिला उपाध्यक्ष अश्वनी ओहरी, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष महिंदरपाल सैनी,जिला मीडिया इंचार्ज कमल वर्मा, सह मीडिया इंचार्ज विपुल वालिया, अक्षय पराशर, शिवम ओहरी, गुरपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here