

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना बाल ठाकरे के स्थानीय दफ्तर राधे कृष्ण मंदिर कमेटी बाजार में नया साल 2025 के आगमन पर शिवसेना के कार्यकारी पंजाब प्रधान का जन्मदिन होने पर उनका जन्मदिन और नया साल बड़े ही उत्साह पूर्वक शिव सैनिकों द्वारा मनाया गया अवसर पर शिवसेना के वरिष्ठ नेता जावेद खान की ओर से सरप्राइज देते हुए विशेष रूप से लाया गया केक काटकर के रणजीत राणा जन्मदिन बनाया गया और वातावरण में हैप्पी बर्थडे टू यू और नया साल मुबारक हो से गूंज गया इस अवसर पर भावुक हुए रणजीत राणा ने शिवसेना नेता जावेद खान शिवसेना बाल ठाकरे केजिला प्रधान शशि डोगरा दीपक सेठी सोनू सूद संदीप सूद भाजपा नेता दिलबाग सिंह बागी, विनोद कुमार, शिव सेना नेता पंडित अमन शर्मा, राजेश्वर दत्त शर्मा, शेखर सूद, चंद्र मोहन गुप्ता, बबलू प्रजापति संतोष गुप्ता, शाम सुंदर शर्मा, नरेंद्र बाघा, विनोद गुप्ता, नरेंद्र कुमार, हरीश कुमार और कमेटी बाजार के दुकानदारों का हृदय से आभार व्यक्त किया वह देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर रणजीत राणा, जिला प्रधान शशि डोगरा शिवसेना नेता जावेद खान भाजपा नेता दिलबाग सिंह बागी ने कहा कि नया साल दुनिया भर में खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाने वाला एक पर्व बन चुका है साल की शुरुआत जो नई उम्मीदें और नई शुरुआत करने के मौके लेकर आती है। लोग अक्सर अपने पिछले अनुभवों पर विचार करते हुए अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए संकल्प लेते है मेरी और समस्त शिवसैनिकों ओर से भगवान से यही प्रार्थना है कि नया साल भारत के लोगों के लिए खुशियों भरा और तरक्की करने वाला हो और सब देश में सौहार्द का वातावरण कायम रहे इस अवसर पर लोगों को कड़ा प्रसाद का लंगर भी वितरित किया गया











