
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोशन ग्राउंड व आसपास के इलाकों में आवारा जनवरों की समस्या बढ़ती जा रही है और कई लोग इस कारण हादसों का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामले में कालिया मैडीकोज़, सामने सिविल अस्पताल में कार्यरत अरविंद शर्मा को आलावा जानवर द्वारा टक्कर मारे जाने से वह घायल हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिकी उपचार देकर घर भेज दिया गया है।

भगवान का शुक्र रहा कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई लेकिन शरीर के लगभग समस्त हिस्सों पर घाव आदि जरुर हो गए हैं। अरविंद शर्मा ने बताया कि वह किसी काम से माडलटाउन की तरफ गए थे तथा जैसे ही वह रोशन ग्राउंड के समीप पहुंचे तो अचानक ही एक आलावा जानवर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह काफी दूर तक घिसटते हुए गिरे। जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने एवं दुकान से पहुंचे साथियों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिकी उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आवारा जानरों का ठोक हल निकाला जाए।












