2017 से भगौड़ा घोषित गुरप्रीत गिरफ्तार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। स्पैशल ब्रांच पुलिस टीम ने दसूहा की अदालत से 2017 में भगौड़ा घोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Advertisements

स्पैशल ब्रांच टीम से हैड कांस्टेबल सुरजीत सिंह, अमरजीत सिंह, कुलदीप सिंह, जसविंदर कुमार ने नवंबर 2017 में दसूहा अदालत से भगौड़ा घोषित गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी उर्फ कुलविंदर सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी कौलपुर थाना दसूहा को गिरफ्तार कर लिया और दसूहा पुलिस के हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार के हवाले किया। एस.डी.जे.एम. दसूहा बगीचा सिंह की अदालत ने आरोपी गुरप्रीत सिंह को विभिन्न धाराओं 363, 366 तहत नवंबर 2017 में भगौड़ा घोषित किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here