Tuesday, October 20, 2026
Home Crime लूट की नियत से पप्पू और बिरजू को मारी गोली, हालत गँभीर

लूट की नियत से पप्पू और बिरजू को मारी गोली, हालत गँभीर

Hoshiarpur/Hariyana| थाना हरियाणा के तहत पड़ते गांव भिखोवाल मेँ मोटरसाइकिल सवार लुटेरोँ ने आज 17 अक्तूबर को रात 8-9.के बीच 2 मजदूरोँ को निशाना बनाते हुए उन पर गोली चला दी और उनको घायल कर दिया। पुलिस ने घायलोँ के बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

Advertisements

जानकारी अनुसार पप्पू और बिरजू जो कि भीखोवाल मेेँ एक प्लाई फैक्ट्री में काम करते हैं फैक्ट्री से घर लौट रहे थे कि रास्ते में मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उन्हें लूट की नियत से रोका और जब वह बचाव के लिए भागे तो उन्होंने उन पर गोली चला दी जिससे बिरजू व पप्पू के टांग व पैर  मेँ गोली लगने से घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाना हरियाणा प्रभारी दिलबाग सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here