Saturday, October 24, 2026
Home Himachal शिवाली होगी हमीरपुर एथलेटिक्स टीम की कप्तान

शिवाली होगी हमीरपुर एथलेटिक्स टीम की कप्तान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा: धर्मशाला में होने वाली प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हमीरपुर जिला एथलेटिक्स टीम की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रीय स्तर की धाविका शिवाली इस बार हमीरपुर टीम की कप्तान होगी। जिला एथलेटिक संघ के महासचिव संदीप डडवाल ने बताया की चयन समिति ने निर्धारित मापदंडों के अनुसार टीम का चयन कर दिया है। उन्होंने बताया कि विगत 3 वर्षों से हमीरपुर जिला प्रदेश एथलेटिक्स में ओवरआल चैंपियनशिप जीत रहा है और इस क्रम को इस बार भी यह टीम बरकरार रखेगी ऐसी उम्मीद है।

Advertisements

उन्होंने बताया की लड़कों के अंडर 14 वर्ग में प्रकुल सिंह, सोनू, हर्षद शर्मा, रजत, अंतरिक्ष और अरनव सिंह, लड़कियों के अंडर 14 वर्ग में रूद्रप्रिया, शबनम, मान्यता, चार्बी और दक्षता लड़कों के अंडर 16 वर्ग में प्रद्युमन, सूर्यांश, आर्यन चौहान, रूद्र, ईशान और तनिष्क, लड़कियों के अंडर 16 वर्ग में रिद्धिमा, भावना,शाइन, प्रज्ञा और त्रिवेणी नेगी शामिल रहेंगी।

लड़कों के अंडर 18 वर्ग में कृषिव राजगुरु, प्रशांत, पियूष, इशांत, अतुल, आदित्य, आदित्य कपिल, अभय जैसवाल, लड़कियों के अंडर 18 वर्ग में रितिका, अंकिता, पलक, शगुन, सुहानी, अनन्या और महक लड़कों के अंडर 20 वर्ग में कार्तिक, सूर्य, आयुष, नमन, आर्यन, आदित्य और लड़कियों के वर्ग में राशि, पुरुष वर्ग में नवीन कुमार, रोहित, हर्ष, आदित्य, आयुष, रोहित और अभय शामिल होंगे. महिलाओं के वर्ग में प्रिया, मनीषा, रिचा और शिवाली टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम के कोच सूरज ठाकुर और मैनेजर अनिल शर्मा रहेंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here