Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal अनियंत्रित बाइक की सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ंत, बाइक सवार की...

अनियंत्रित बाइक की सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ंत, बाइक सवार की मौत

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा: जिला हमीरपुर के तहत आने वाले मटन सिद्ध क्षेत्र के लालहड़ी बाईपास पर शनिवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत ही गई। हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए तथा पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Advertisements

मिली जानकारी के मुताबिक युवक मटन सिद्ध से पक्का भरो की तरफ जा रहा था। नेशनल हाईवे 103 पर कार को गलत दिशा से ओवरटेक किया तथा सीधी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। वहीं, बाइक की रफ़्तार भी अधिक बताई जा रही है। यह घटना सुबह 10:30 बजे के करीब की है। वहीं, मृतक की पहचान नवीन कुमार पुत्र रूपलाल निवासी ग्वारडू तहसील टौणी देवी के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here