Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal विकास के लिए 5 करोड़ जारी होने पर सुजानपुर पंचायत प्रतिनिधियों ने...

विकास के लिए 5 करोड़ जारी होने पर सुजानपुर पंचायत प्रतिनिधियों ने जताया आभार

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। सुजानपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाली पंचायत पनोह प्रधान अनिल  शामा कक्कड़ प्रधान जितेंद्र ठाकुर डूहक प्रधान राजेश वर्मा रगड़ प्रधान संजीव कुमार चलोह प्रधान राजेश ठाकुर खैरी प्रधान किशोर चंद वैरी प्रधान प्रीतम चंद जोल प्रधान विधि चंद स्पाहल उपप्रधान सुरेश कुमार लम्बरी प्रधान संजीव कुमार डेरा उप प्रधान राकेश कुमार दड़वा प्रधान जगन कटोच आदि पंचायत प्रतिनिधियों ने सुजालपुर विकासखंड के नए भवन के निर्माण हेतु लगभग 5 करोड रुपए स्वीकृत होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह सभी इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पंचायती राज्य मंत्री वीरेंद्र कंवर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा केंद्रीय खेल मंत्री ठाकुर का धन्यवाद करते हैं।

Advertisements

सभी प्रतिनिधियों ने कहा कि गांव और पंचायत में होने वाले कार्यक्रमों के लिए यहां पंचायत प्रतिनिधियों को बी डी ओ ऑफिस आना जाना पड़ता है वहीं पर आम लोगों को भी दफ्तर आना पड़ता है पिछले काफी वर्षों से बी डी ओ ऑफिस छोटी सी जगह में चल रहा है जहां पर मीटिंग करना भी बहुत मुश्किल होता है इस स्वीकृति के लिए सभी प्रतिनिधियों ने खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा का भी धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here