Friday, October 23, 2026
Home Himachal सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है प्रधानमंत्री मोदी के...

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल: सतपाल सत्ती

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। बीते 11 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र  सरकार का हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। इस दौरान देश की  उपलब्धियां ना सिर्फ अभूतपूर्व हैं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के जीवन को आसान बनाने वाली हैं। यह बात भाजपा के पूर्व राज्य अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने हमीरपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में कही । उन्होंने कहा कि इस दौरान देश की जनता को  पूरा विश्वास मिला कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में  देश को आगे ले जाने  , देश को विकसित  विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य को हासिल किया  गया। केन्द्र सरकार की हर योजना गरीबों के कल्याण के लिए सतपाल सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार इन 11 सालों में सेवा, सुशासन, और गरीब कल्याण के लिए नई यात्रा तय की है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की हर योजना गरीबों के कल्याण और उनके जीवन को आसान बनाने के लिए है। देश के विकास की नई इबादत लिखने के साथ-साथ देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया जा रहा है। आपरेशन सिंदूर इसी की एक मिशाल है। इन 11 सालों में  भारत ने ब्रिटेन, यूनाइटेड किंगडम, जापान जैसी बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों को पीछे छोड़ दिया है और विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गई है।

Advertisements

कांग्रेस के कुशासन से तंग लोगों को मोदी ने दिखाई नई राह सतपाल सत्ती ने कहा कि पूर्व में दस  साल कांग्रेस का शासन था जिस दौरान आंतरिक सुरक्षा, नक्सलवाद , सरकार की कार्यपद्धति को लकवा मार गया था। आतंकवादी देश के किसी भी कोने में बम विस्फोट कर देते थे।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में  81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन , हर व्यक्ति को मकान चार करोड़ लोगों को मकान बनाने का पैसा तथा जलजीवन मिशन के तहत सौ प्रतिशत घरों को पीने के पानी के नल लगाए गए। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के तहत 51 करोड़ लोगों को सुरक्षा प्रदान की गई। किसानों के लिए एमएसपी और किसान सम्मान निधि  के साढ़े तीन लाख करोड़ रूपये डाले गए। सात करोड़ लोगों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लाभ दिया गया। सतपाल सत्ती ने कहा कि  आयुष्मान योजना के तहत 55 करोड़ लोगों को लाभ मिल रहा है।   विश्व की सबसे बड़ी हेल्थ कवरेज स्कीम के रूप में पहचान मिली।  वहीं एम्स और मेडिकल कॉलेज खोले गए जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। जनऔषधि केंद्र खुले। प्रधानमंत्री  मोदी के 11 साल के शासनकाल में आतंकवाद और विदेश नीति को लेकर नीति स्पष्ट हुई । धारा 370, 35 ए को हटा देश को एकसूत्र में बांधा। पहलगाम हमले का ऑपरेशन सिंदूर से जबाव दिया। सत्ती ने कहा कि  हथियारों को लेकर देश आत्मनिर्भर बना। अर्थ व्यवस्था में भारत विश्व में चौथे नंबर पर पहुंच गए। नारी शक्ति, तीन तलाक , सौर ऊर्जा, स्टार्टअप योजना , नई शिक्षा नीति,  पीएम श्री योजना, खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन में नरेन्द्र मोदी  का 11 साल का शासनकाल सुनहरा रहा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये रहे शामिल इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर, विधायक  इंद्र दत्त लखनपाल,विधायक  आशीष शर्मा,पूर्व विधायक  विजय  अग्निहोत्री, डॉक्टर अनिल धीमान , भाजपा पदाधिकारी  विजय पाल सोहारु , अजय रिन्टू, विकास शर्मा  इत्यादि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here