Friday, October 23, 2026
Home Himachal आकाशवाणी हमीरपुर का तकनीकी निरीक्षण करने पहुंची टीम, गुणवत्ता बढ़ाने को दिए...

आकाशवाणी हमीरपुर का तकनीकी निरीक्षण करने पहुंची टीम, गुणवत्ता बढ़ाने को दिए महत्वपूर्ण सुझाव

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। आकाशवाणी महानिदेशालय नई दिल्ली के उप महानिदेशक श्रीराम बचन राम ने आकाशवाणी हमीरपुर का तकनीकी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां के एफएम ट्रांसमीटर की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। केंद्र की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव और दिशानिर्देश भी दिए।

Advertisements

उन्होंने यहां मौजूद अधिकारियों के साथ बैठक कर यहां के तकनीकी पहलुओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के कलस्टर प्रमुख उप महानिदेशक  कश्मीर सिंह, आकाशवाणी हमीरपुर के सह निदेशक  संजीव कुमार, आकाशवाणी हमीरपुर के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here