
गुजरात (द स्टैलर न्यूज़)। गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश होने का समाचार प्राप्त हुआ है। यह हादसा अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुआ। बताया जाता है कि एयर इंडिया का बोईंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। टेक ऑफ के समय यह हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक विमान में कुल 242 यात्री सवार थे। फिलहाल हताहत लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। विमान एक रिहायशी इलाके में गिरा है।

घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम जारी है। विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ाने भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान का सीरियल नंबर 36279 है। इस बीच एयर इंडिया का बयान सामने आ गया है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री से बात कर हादसे की जानकारी ली है। वहीं इस हादसे पर एयर इंडिया का भी बयान सामने आया है।











