Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal स्पोर्ट्स हॉस्टल पपरोला ने डीएवी कांगड़ा को 53-47 के अंतर में हरा...

स्पोर्ट्स हॉस्टल पपरोला ने डीएवी कांगड़ा को 53-47 के अंतर में हरा कर जीता फाइनल 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। स्पोर्ट्स हॉस्टल पपरोला ने डीएवी कांगड़ा को हरा कर तारा रत्न मेमोरियल अंडर 19 ( बॉयज ) स्टेट टूर्नामेंट जीत लिया है। टौणी देवी में  खेले गए इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में प्रदेश भर की 12 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को 15 हजार रुपए की इनाम राशि और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 13 हजार रुपए तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने खिलाड़ियों और पूर्व  खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इससे पहले प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल, पूर्व इंटरनेशनल बास्केटबाल प्लेयर कैप्टन बेली राम, डीएसपी सुरजीत सिंह का आयोजन स्थल पर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।  आपको बता दें कि पहला सेमीफाइनल  टौणी देवी व डीएवी कांगड़ा  में खेला गया जिसमें डीएवी  कांगड़ा ने टौणी देवी को 62  के मुकाबले 17 अंकों  से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

Advertisements

दूसरा सेमीफाइनल बास्केट बाल एसोसिएशन हमीरपुर व स्पोर्ट्स होस्टल पपरोला के बीच खेला गया जिसमें स्पोर्ट्स होस्टल पपरोला  ने 74 – 44 से जीत दर्ज की । इन मैचों में पूर्व इंटरनेशनल बास्केटबाल प्लेयर  कैप्टन बेली राम और डीएसपी सुरजीत सिंह मुख्य अतिथि रहे। फाइनल मैच स्पोर्ट्स होस्टल पपरोला  व डीएवी कांगड़ा में खेला गया , जिसमे  स्पोर्ट्स होस्टल पपरोला ने डी ए वी कांगड़ा को 53 – 47  से हराया।  इस मौके पर विजय बहल, तिलक राज राज बहल ,  सुनील चौहान , कैप्टन चतर सिंह, कैप्टन विजय कुमार, सूबेदार बलदेव, कैप्टन जसवंत , हरी चंद वर्मा, जय राज चौहान, देश राज चौहान, जगदीश परमार, कश्मीर सिंह चौहान इत्यादि मौजूद रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here