
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने से 5 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। हादसे दौरान 5 लोग घायल हो गए और 16 लोग लापता हो गए। बताया जा रहा है कि मंड़ी में शाम को काफी बारिश होने से बादल फट गए। मौसम विभाग ने जिलों कांगड़ा, सोलन और सिरमौर ऊना, हमीरपुर, मंड़ी में अलग-अलग स्थानों पर भारी स्तर की बारिश होने का अनुमान जताते हुए ऑरिंज अलर्ट जारी किया है।

जानकारी मुताबिक बारिश के कारण मंड़ी की 248 सड़के जाम है। मंड़ी में 994 ट्रांसफार्मर पर भी इसका असर पड़ा है। इस संबंधी अधिकारियों ने बताया कि 24 मकान, 12 पशुशालाएं, एक पुल और कई सड़के क्षतिग्रस्त हो गई है, 30 मवेशी मारे गए है और मंडी में 9 लोगों के फसे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल विकास कार्य जारी है।










