Saturday, October 17, 2026
Home Himachal बस स्टैंड हमीरपुर: पीएम की जन आभार रैली का सीधा प्रसारण

बस स्टैंड हमीरपुर: पीएम की जन आभार रैली का सीधा प्रसारण

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। सूचना एवं जन संपर्क विभाग हमीरपुर द्वारा मुख्य बस स्टैंड हमीरपुर के परिसर में स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को जिला कांगड़ा स्थित धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड से जन आभार रैली को संबोधित किया।

Advertisements

बस स्टैंड पर भारी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाईव संबोधन को देखा व सुना। प्रधानमंत्री के लाईव संबोधन को देखने व सुनने के लिए युवाओं में काफी जोश तथा उत्साह दिखाई दिया। लोग बसों को छोडक़र प्रधानमंत्री का लाईव संबोधन सुनने के लिए एक घंटे तक बस स्टैंड पर रुके रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here