अकाश नगर महिला मंडल को भेंट किए बर्तन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। इन योजनाओं का पूर्ण लाभ महिलाएं लें, इसके लिए पढ़े लिखे वर्ग को आगे आना होगा। उक्त शब्द भारतीय जनता महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश सचिव व पार्षद नीति तलवाड़ नेे मोहल्ला आकाश नगर में महिला मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कहे। इस मौके पर पार्षद तलवाड़ ने केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला की ओर से अकाश नगर महिला मंडल को बर्तन भेंट करते हुए कहा कि महिलाओं दवारा सामूहिक आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए सांपला ने यह प्रयास शुरु किए हैं।

Advertisements

पार्षद नीति तलवाड़ नेे कहा कि एक समय था, जब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सुचेत नहीं थी, पर अब हर महिला अपने अधिकारों को पहचानती है। पार्षद तलवाड़ नेे कहा कि होशियारपुर लोकसभा सांसद विजय सांपला द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि इन योजनाओं की विस्तरित जानकारी सबको मुहैय्या करवाई जाए।
इस मौके पर रजनी तलवाड़, प्रिया सैनी, रजनी चौहान, कुलदीप कौर, दर्शना, सुमन, रेणु शर्मा, सुदेश कुमारी, सविता भल्ला, नेहा, विनोद कुमार, हरमेश लाल मेछी, विपुल शर्मा, सरबजीत राणा, सुशील चौहान व अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here