Tuesday, October 20, 2026
Home Crime चोरों ने फुटपाथ में छुपाया था लाखों का तांबा, पुलिस ने खोदकर...

चोरों ने फुटपाथ में छुपाया था लाखों का तांबा, पुलिस ने खोदकर किया बरामद

मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। मुंबई से एक हैरानीजनक मामला सामने आया है। जहां फुटपाथ खोदकर लाखों रुपए का तांबा निकाला गया। इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कथित तौर पर पांच संदिग्धों ने तारों को हटाने और चोरी करने के लिए नगर निगम या अन्य समान एजेंसियों के लिए काम करने का नाटक किया। एमटीएनएल के अधिकारियों ने दादर-माटुंगा क्षेत्र में सैकड़ों टेलीफोन लाइनों के काम न करने और सौ मीटर से अधिक तांबे के तार चोरी होने का पता चलने के बाद शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि सेंट्रल मुंबई में दादर-माटुंगा रोड के किनारे फुटपाथ खोदा गया था। शिकायत के बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 

Advertisements

जांच के लिए पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज देखे और इस में शामिल चोरों की पहचान की गई। साथ ही, एक अन्य पुलिस टीम ने चोरी किए गए कॉपर वायर के खरीदार का पता लगाया और स्क्रैप डीलर निकू चुन्नीलाल गुप्ता को हिरासत में लिया। उनकी जांच के अनुसार, आरोपियों ने कोटिंग्स को हटाने और तांबे को पिघलाकर दोबारा बेचने के लिए केबल को जला दिया। पूछताछ दौरान पता चला कि इस मामले में पांच लोग शामिल थे। इसके बाद, मुंबई पुलिस ने पश्चिमी उपनगरों और ठाणे क्षेत्र में रहने वाले चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here