Tuesday, October 20, 2026
Home Latest कमिश्नर रणजीत पत्नी सहित श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में हुए नतमस्तक

कमिश्नर रणजीत पत्नी सहित श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में हुए नतमस्तक

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। महानगर के नवनियुक्त कमिश्नर रणजीत सिंह ने अपनी पत्नी सहित श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में माथा टेका। उन्होंने मुख्य भवन में सुशोभित श्री ठाकुर जी के विग्रहों के सम्मुख शीश झुकाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री दुर्ग्याणा कमेटी की अध्यक्ष प्रो. लक्ष्मीकांता चावला व श्री बड़ा हनुमान मंदिर कमेटी के चेयरमैन डा. राकेश शर्मा ने उनका स्वागत किया।

Advertisements

श्री दुर्ग्याणा कमेटी की ओर से कमिश्नर व उनकी पत्नी को श्री दुर्ग्याणा तीर्थ का माडल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्री बालाजी धाम के अशनील जी महाराज, पवन कुंदरा, राजेश बंटू आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here