Saturday, October 31, 2026
Home Latest श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के शताब्दी वर्ष पर शहर में निकाली जाएगी शोभायात्रा:...

श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के शताब्दी वर्ष पर शहर में निकाली जाएगी शोभायात्रा: प्रो. लक्ष्मीकांता चावला

senior bjp leader punjab

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री दुर्ग्याणा तीर्थ का शताब्दी समारोह धूमधाम व श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में कमेटी की अध्यक्ष प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने बताया कि शहर में प्रभातफेरियां निकाली जा रही हैं। इसमें नगर निवासी बड़ी श्रद्धा के साथ भाग ले रहे हैं। प्रो. चावला ने बताया कि 14 जून को सायंकाल चार बजे श्री दुर्ग्याणा तीर्थ से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा में श्री ठाकुर जी के विग्रहों को विराजमान किया जाएगा और शहर की तथा पंजाब की बहुत सी भजन मंडलियां हिस्सा लेंगी। उन्होंने शहर की धर्मप्रेमी जनता से अपील की कि अधिक से अधिक अमृतसरवासी शोभायात्रा में शामिल हों और शोभायात्रा के मार्ग को खूब सजाएं। जगह-जगह पर लंगर और छबीलें लगाएं और फूलों की वर्षा के साथ शोभायात्रा का स्वागत करें।

Advertisements

प्रो. चावला ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि हमारी पीढ़ी को श्री दुर्ग्याणा मंदिर के शताब्दी कार्यक्रम मनाने का अवसर मिल रहा है और यह आशा रखते हैं कि आगामी वर्षों में श्री दुर्ग्याणा मंदिर उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ धार्मिक स्थल के रूप में पूरे विश्व में पहचान बनाएगा और यहां अधिक से अधिक सेवा कार्य होंगे। याद रखना होगा कि 1925 में श्री मदन मोहन मालवीय जी इस मंदिर में पधारे थे और निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here