Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur पाकिस्तान भारत की जनता के खून का है प्यासा, उससे बात करने...

पाकिस्तान भारत की जनता के खून का है प्यासा, उससे बात करने का कोई मतलब नही बनता: बाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ज़िला संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष कर्मवीर बाली की अध्यक्षता में जम्मू-कश्मीर के रिआसी में तीर्थ  यात्रिओं पर आतंकी हमला होने पर रोष प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कर्मवीर बाली ने कहा कि जब से जम्मू-कश्मीर में धारा 370 समाप्त हुई है जनता में आतंकवादियों का खौफ समाप्त हो गया है। वो अपने आपको सिर्फ ज़िन्दा रखने के लिये इक्का-दुक्का वारदातें कर रहे हैं ताकि वहां की जनता पर उनका दबदबा बना रहे। लेकिन चुनावो में भारी बहुमत ने  पाकिस्तान के मुंह पर तमाचा मार के साबित कर दिया है कि जम्मू-कश्मीर की जनता भारत के साथ है। यह कार्यवाही पाकिस्तान की बौखलाहट नतीजा है। कर्मवीर बाली ने फारूक-अब्दुल्ला के इस ब्यान का विरोध किया कि भारत को पाकिस्तान से बातचीत करनी चाहिये।

Advertisements

कर्मवीर बाली ने कहा कि पाकिस्तान भारत की जनता के खून का प्यासा है उससे बात करने का कोई मतलब नही बनता। अगर फारूक अब्दुल्ला को भारत की आबोहवा रास नही आ रही तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिये और बेतुकी दलीले बन्द करनी चाहिये। कर्मवीर बाली ने प्रधानमन्त्री नरिन्द्र मोदी से अपील की कि पाकिस्तान को उसी भाषा में समझाने का समय आ गया है। उसे 1971 की तरह समझाया जाये। इस अवसर पर बलविन्दर कुमार, मदन दत्ता, नीटा, लक्की कुमार, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here