Monday, October 26, 2026
Home Himachal टौणी देवी डाक विभाग की तीन कनाल जमीन हड़पने की कोशिश

टौणी देवी डाक विभाग की तीन कनाल जमीन हड़पने की कोशिश

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। टौणी देवी  में डाक विभाग के नाम हुई तीन कनाल जमीन को हड़पने की कोशिशों के बाद आखिर विभाग द्वारा निशानदेही करवाई गई। पुख्ता जानकारी के मुताबिक निशानदेही के बावजूद तीन कनाल जमीन पूरी नहीं हो पाई है। सरकारी जमीन को हड़पने की कोशिश में स्थानीय लोगों और एनएच निर्माण कंपनी के ऊपर अंगुलियाँ भी उठना शुरू हो गई है। बेशक राजस्व विभाग द्वारा की गई निशानदेही के बाद पक्के बन्ने गाड़ एंगेल्स  भी गाड़ दिए गए हैं लेकिन एनएच 03 के किनारे लाखों रुपए कीमत की इस जमीन पर गिद्ध दृष्टि अभी भी  बरकरार है। एनएच निर्माण कंपनी भी स्वीकार कर चुकी है कि सड़क खुदाई के दौरान डाक विभाग की जमीन का भी कटान कर दिया गया था , आपत्ति के बाद  वहां काम रोक दिया गया है। ऐसा एनएच निर्माण  कंपनी ने किसके इशारे पर किया , लोग इस बात की खूब चर्चा भी कर रहे हैं।

Advertisements

आपको बता दें कि टौणी देवी डाकघर कई दशकों से किराए के भवन में चला हुआ है। इसके भवन के  लिए  जमीन तलाश करने का कार्य स्थानीय लोगों द्वारा किया गया तथा उस वक्त की हमीरपुर की विधायक अनीता वर्मा और उस समय के केंद्रीय दूर संचार मंत्री सचिन पायलट के प्रयासों से टौणी देवी डाक विभाग के नाम भवन निर्माण के लिए तीन कनाल  जमीन अलॉट कर दी गई।

इस बारे में टौणी देवी व्यापार मंडल के  वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरदीप राणा ने बताया कि डाकघर का अपना भवन हॉस्पिटल चौक के पास बनने से स्थानीय दुकानदारों को भी फायदा होगा। उन्होंने मांग की कि डाक विभाग की जमीन से कब्जे हटाकर भवन निर्माण शीघ्र  किया जाए। स्थानीय दुकानदारों विपिन शर्मा , राजीव राणा, अजीत सिंह, मिलाप चंद, देश राज, जगदेव चन्द ने भी डाकघर भवन का शीघ्र निर्माण शुरू करने की मांग की है ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।

उधर , टौणी देवी डाकघर के उप डाकपाल सुनील जमवाल ने बताया कि डाक विभाग की जमीन पर कब्जे होने की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग से निशानदेही करवाई गई तो तीन कनाल जमीन पूरी नहीं हो पाई। इस बारे विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। विभाग की जमीन पर l लोहे के एंगेल्स लगा दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here