सेवा और समर्पण भाजपा का परम् लक्ष्य: नरेंद्र ठाकुर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा: विधायक नरेंद्र ठाकुर ने एक दिन-एक पँचायत अभियान के तहत आज ग्राम पँचायत बाड़ी के बल्याहु, कलरी, ठेड़ा, फरनोल, कोठी, घराण, बाड़ी, बनाल्ट, भदरोली और डुघ गाँवों के लोगों की समस्यायें सुनी और उनका मौके पर समाधान किया। सेवा और समर्पण अभियान पर जोर देते हुए नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि 17-सितम्बर से 7-अक्टूबर तक चलने इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं को कर्मठता से अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। जनसेवा की कार्ययोजनाओं को प्रत्येक जन तक पंहुचाना भाजपा का परम् लक्ष्य है।

Advertisements

इसके लिए अधिक-से-अधिक लोगों तक जनसम्पर्क साधना ही पार्टी की प्रमुख वरीयता है। सेवा और समर्पण अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता अनेक कार्यक्रम आयोजित करेंगे। 2-अक्तूबर को गांधी जयंती  के दिन मण्डल स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता राजनीति से ऊपर उठकर लोगों की सहायता के लिए कार्य करेंगे। इसमें गरीब परिवारों को राशन वितरण, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण अभियान और रक्तदान जैसे सामाजिक कार्य किए जाने है।


इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष रमेश शर्मा, मण्डल महामंत्री सुरेश सोनी, पँचायत प्रधान सुनीता कुमारी, उपप्रधान अशवनी कुमार, ग्रामकेन्द्र अध्यक्ष चमनलाल चोपड़ा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विजय कुमार और पँचायत समिति सद्स्य अंकुश उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here