Monday, October 26, 2026
Home Himachal हमीरपुर में शनिवार को जय लखदाता कमेटी करवाएगी 152 वीं छिंज

हमीरपुर में शनिवार को जय लखदाता कमेटी करवाएगी 152 वीं छिंज

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जय बाबा लखदाता छिंज कमेटी हमीरपुर की ओर से 152वां वार्षिक छिंज मेला शनिवार करवाया जाएगा। इसमें हिमाचल प्रदेश बार एसोसिएशन के सदस्य  रोहित शर्मा जी मुख्य अतिथि के तौर शामिल होंगे। उनका छिंज कमेटी की तरफ से स्वागत किया जायेगा। इस छिंज में प्रदेश के अतिरिक्त अन्य प्रदेशों से नामी पहलवानने भी हिस्सा लेंगे। 151 वर्ष पूर्व लाला सीतू राम ने इस छिंज मेले को आरंभ किया था । बाद में लाला देवराज, लाला सुरेश कुमार  तथा केशव कुमार ने इस परंपरा को आगे निभाया।

Advertisements

कमेटी के अध्यक्ष विधि चंद शर्मा ने बताया कि ये छिंजे व दंगल सांस्कृतिक धरोहर हैं और कमेटी के सदस्य  इसे कोरोना काल के नियमों को पालन करते हुए  सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here