टौणी देवी: सामाजिक कुरीतियों से लडऩे में महिलाएं सक्षम: रजनीश कुमारी

हमीरपुर/टौणी देवी (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौक़े पर टपरे पंचायत में महिलाओं को अधिकारों के बारे में अवगत करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान रजनीश कुमारी चौहान ने की। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ सामाजिक कुरितियों से भी लडऩे की अपील की।

Advertisements

पंचायत प्रधान ने कहा कि पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के साथ आज महिलाएं हर फ़ील्ड में कामयाबी हासिल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज का महिलाओं के प्रति सोच बदली है लेकिन इसमें अभी और सुधार की ज़रूरत है। इस मौक़े पर ग्रामपंचायत टपरे की कई महिलायें मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here