अमृत महोत्सव कार्यक्रम में दिखेगी देश और प्रदेश के विकास की झलक: गर्ग 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट:रजनीश शर्मा। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि देश की आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में देश और प्रदेश की तरक्की की झलक दिखाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हर विधान सभा क्षेत्र में एक-एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विधान सभा क्षेत्रों  में आज दिन तक जो भी विकास कार्य हुए हैं उन्हें प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से  कहा कि सभी विभाग आज से ही तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने बताया कि 1 अगस्त से भरमौर से इन कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। 20 अगस्त तक सभी कार्यक्रम पूरे कर लिए जाएंगे। इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता मंत्रियों तथा केन्द्रीय मंत्रियों द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों में 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित बनाई जाएगी ताकि लागों को जानकारी मिल सके कि प्रदेश ने 75 वर्ष का विकास सफर कैसे तय किया। उन्होंने बताया कि जिला में यह कार्यक्रम विधान सभा क्षेत्र हमीरपुर, विधान सभा क्षेत्र भोरंज का बस्सी में, विधान सभा क्षेत्र बड़सर का बिझड़ी में, विधान सभा क्षेत्र सुजानपुर और विधान सभा क्षेत्र नादौन में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Advertisements


इसके अतिरिक्त आजादी का अमृत महोत्सव के अन्र्तगत देशभर में आजादी का एक वातावरण तैयार किया जाए और युवा पीढ़ी भी आजादी की महत्तवता को जाने इसके लिए हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घरों शैक्षणिक संस्थानों, तथा निजि प्रतिष्ठानों में जन भागीदारी से 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराया जायेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज प्रत्येक भारतीय के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है तथा प्रत्येक भारतीय अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज तिरगें का वितरण पंचायती राज, स्वयं सहायता समूहों,आंगनवाड़ी, आशा वर्कर व अन्य माध्यमों से किया जायेगा। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि जिले में सम्बन्धित एसडीएम सभी कार्यक्रमों की देखरेख करेंगे जबकि बीडीओ नोडल अधिकारी होंगे। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक  आयोजित करवाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here