नाल्टी में जिला कांग्रेस सेवा दल ने फहराया तिरंगा

हमीरपुर (दस्टैलरन्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा:  हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के नाल्टी में जिला कांग्रेस सेवा दल ने  तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आयोजित किया जिसकी अध्यक्षता मदन लाल कौंडल ने की। इसमें प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा बिट्टू विशेष अतिथि के रुप में शामिल हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कांग्रेस सेवा दल के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए जिला अध्यक्ष मदनलाल कौंडल का धन्यवाद किया तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी के लिए आने वाले समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे मदनलाल कौंडल ने तिरंगा फहराने के लिए अगले कार्यक्रम को धनेड पंचायत में मनाने की घोषणा की।

Advertisements

मदनलाल कौंडल ने वर्तमान में हो रही महंगाई भ्रष्टाचार के लिए भाजपा सरकार को दोषी करार देते हुए कहा कि आज हर वर्ग के लोगों का जीना मुश्किल हो चुका है जिस तरीके से महंगाई बढ़ रही है लोगों का विश्वास भारतीय जनता पार्टी से उठ चुका है और आने वाले समय में 2022 में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी जिस में सेवादल अपनी अहम भूमिका निभाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मदनलाल कौंडल ने स्थानीय कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में पूर्व बीडीसी अश्विनी शर्मा, राजीव गांधी पंचायती राज जिला अध्यक्ष विक्रम शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष संदीप चौहान, सुमन भारती, राजेश आनंद सेवादल महासचिव भागीरथ कौशल, सचिव जीत कुमार, सुभाष चंद, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता निशांत शर्मा, पुरुषोत्तम चंद शामिल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here