Wednesday, October 28, 2026
Home Politics किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में डा. राज की अगुवाई में फुंका...

किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में डा. राज की अगुवाई में फुंका गया मोदी और खट्टड़़ का पुतला

होशियारपुर/चब्बेवाल (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा पुलिस ने शनिवार को सीएम मनोहर लाल का विरोध कर रहे किसानों और करनाल में बसताड़ा टोल प्लाज़ा पर लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज में 30 से ज़्यादा किसान जखमी हो गए और एक किसान सुशील काजल की लाठीचार्ज में गंभीर जख्मी होने कारण स्थिति नाजुक थी। जिन्होंने आज दम तोड़ दिया।

Advertisements

इस जुल्म के खि़लाफ आवाज़ उठाते हुए और किसानों के इस संघर्ष को एक बार फिर अपना समर्थन देते हुए आज चब्बेवाल विधायक डा. राज कुमार ने गांव अजनौहा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टड़ के पुतले फूंके। इस मौके पर गांव निवासियें और अन्य ने भी उनका साथ दिया। डा. राज कुमार ने दुख जाहिर करते कहा कि हमारे किसान 9 महीने से काले खेती कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, परंतु भाजपा सरकार के कान जूं नहीं रेंगी और वह किसानों पर जुल्म करने से भी बाज नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि हमारे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बार-बार केंद्र सरकार से यह काले कानूनों को रद्द करन की मांग कर रहे हैं और अपना पूरा समर्थन किसानों को दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here