Wednesday, October 21, 2026
Home Latest विधायक आदिया की अगुवाई में शामचौरासी से डा. राज को बढ़त दिलाएगी...

विधायक आदिया की अगुवाई में शामचौरासी से डा. राज को बढ़त दिलाएगी यूथ कांग्रेस: पवित्र सिंह

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। विधायक पवन कुमार आदिया के निर्देशों पर यूथ कांग्रेस शामचौरासी के प्रधान पवित्र सिंह और रविंदरपाल सिंह राणा की अगुवाई में बुल्लोवाल में एक बैठक की गई। इस मौके पर सरहाला कलां से हरिंदर सिंह, दलवीर सिंह सरहाला, हरमनदीप नन्दाचोर, जय सिंह आलोवाल, सतीश, गुरजोत सिंह, राजा पंडोरी, दिलजोत, लखवीर सिंह, मनराज सिंह ने अपने साथियों सहित बैठक में भाग लिया।

Advertisements

-नौजवानों ने अकाली दल में शामिल किए जाने की खबरों का किया खंडन

इस मौके पर हरिंदर सिंह और उनके साथियों ने कहा कि वह कांग्रेस के सिपाही हैं और कांग्रेस के लिए ही काम कर रहे हैं। नौजवानों ने कहा कि वह विधायक पवन आदिया की अगुवाई में डा. राज कुमार को विजेता बनाने के लिए दिन- रात एक कर देंगे और नौजवानों का डा. राज और कांग्रेस के प्रति उत्साह डा. राज को शामचौरासी से बड़ी जीत दिलाएगा। नौजवानों ने कहा कि कुछ दिन पहले कुछ नौजवान उनको गुमराह कर अकाली दल में शामिल करवाने का दावा कर रहे थे, जबकि ऐसी कोई बात नहीं है।

वह कांग्रेस के सिपाही हैं और रहेंगेे। इस मौके पर शामचौरासी यूथ कांग्रेस के प्रधान पवित्र सिह ने कहा कि यूथ कांग्रेस का एक -एक सिपाही विधायक पवन आदिया की अगुवाई में शाम चौरासी से डा. राज को विजेता बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहा है। इस मौके पर मोहन सिंह भसीन वाइस चेयरमैन एस.सी. कमिशन कांग्रेस पार्टी, रविंदरपाल राणा, अजिंदर सिंह, खडियाला सैनिया, अश्विनिपाल, गुरदीप सिंह, सागर आलोवाल भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here