29 अप्रैल को होने वाले चुनाव की तैयारी कड़ी सुरक्षा के बीच पूरी

बछवाड़ा/बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश कुमार। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। बछवाड़ा प्रखंड के सभी सेक्टर में पोलिंग पार्टी को रविवार रवाना किया गया। 29 अप्रैल सोमवार की सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी और शाम 6 बजे तक चुनाव समाप्त होगा। चुनाव संपन्न करने के लिए लगभग 569 कर्मचारी लगाए गए है।

Advertisements

प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी डा. विमल कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 1 लाख 23 हजार 921 मतदाता है। जिसमें पुरुष मतदाता 66254, महिला मतदाता की संख्या 57665 है। ट्रांसजेंडर मतदाता की संख्या 2 है। सभी मतदाताओं के लिए 70 भवन में कुल 128 मतदान केंद्र बनाये गए है। महिलाओ की सुविधा के लिए सभी 128 मतदान केंद्रों पर एक-एक महिला कर्मी लगाए गए, वही 21 मुस्लिम बाहुल बूथों पर पर्दानशीं महिलाओं को लगाया गया है। ई.वी.एम. में कोई खराबी आने पर सभी 15 सैक्टर में मास्टर ट्रेनर ई.वी.एम. को तत्काल दुरुस्त करने के साथ ही दूसरी ई.वी.एम. लगाने का काम करेगें। वही सभी बूथों के जानकारी के लिए प्रखंड कार्यालय में एक कंट्रोल रुम बनाया गया। जिस पर फोनकर लोग मतदान की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

800 जवान किये है तैनात

चुनाव के शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए लगभग 800 जवान तैनात किये गए है। प्रखंड में 11 भेद बूथ चिन्हित किये गए है। जिसको लेकर सभी 128 बूथों पर चार-चार अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है। सेक्टर पदाधिकारी व 42 पैट्रोलिंग कोलेक्टिंग पार्टी को पांच-पांच जवान नियुक्त किये गए है। सैक्टर पदाधिकारी को पांच-पांच जवान नियुक्त किये गए है। दियारे के पांच पंचायतो में विधि व्यवस्था व शांति कायम बनाये रखने के लिए प्रशासन के द्वारा घोड़ सवार जवान की व्यवस्था की गई है।

भीषण गर्मी में मतदान कर्मी को कठिनाइयों का सामना

प्रखंड क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय नारेपुर में रविवार को मतदान से संबंधित थैला लेने पहुंचे मतदान कर्मियों को भीषण गर्मी के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कड़ी धूप के बीच मतदान कर्मी जल्द से जल्द अपना थैला रिसीव कर निकलने की जल्दबाजी में दिखे। वहीं प्रशासन द्वारा वाहन की व्यवस्था की गई थी लेकिन कुछ बूथों पर वाहन बूथ तक पहुंच नहीं पाता, जिस कारण पैदल ही कर्मी चिलचिलाती धूप में लू से बचने के लिए एक से एक यत्न करते दिखे।

सबसे पहले दियारा क्षेत्र के लिए रवाना की गई पोंलिंग पार्टी

प्रखंड क्षेत्र के दियारे के पांच पंचायत के लिए पोलिंग पार्टी को प्राथमिकता के आधार पर पहले रवाना किया गया। दियारे के चमथा पंचायत के चमथा एक, दो, तीन, विशनपुर, दादुपुर दियारे के लिए सुरक्षा व्यवस्था के साथ पोलिंग पार्टी को रवाना किया गया। पोलिंग पार्टी के साथ-साथ पैट्रोलिंग पार्टी भी मतदान केंद्र तक साथ-साथ गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here