Saturday, October 17, 2026
Home Crime 120.87 करोड़ के घोटाले के आरोप में 3 BDPO सस्पेंड

120.87 करोड़ के घोटाले के आरोप में 3 BDPO सस्पेंड

लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना ब्लाक 2 के 3 बीडीपीओ के खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी मुताबक विभाग ने सलेमपुर सेलकीआना, बोंकर गुजरा सेखेवाल करियाना खुर्द और धनांसू अवार्ड मनी के 3 बीडीपीओ को ग्रामीण विकास एवं पंचायत के प्रशासनिक सचिव ने 120.87 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोप में सस्पेंड किया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों की शिकायत मिलने पर विभाग द्वारा जांच करके कार्रवाई की गई है।

Advertisements

गौरतलब है कि होशियारपुर में भी ब्लाक माहिलपुर में तैनात बीडीपीओ को गत दिवस कथित तौर पर घोटाले के आरोप में सस्पेंड किया जा चुका है। लेकिन जांच को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है तथा अब लुधियाना में मामला उजागर होने के बाद देखना होगा कि सरकार द्वारा किस सख्ती के साथ कदम उठाए जाते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here