
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना लॉयन पार्टी की एक विशेष प्रेस वार्ता पंजाब कार्यकारणी प्रधान जावेद कि देख रेख में कि गई जिसकी अध्यक्षता शिवसेना लॉयन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अरोड़ा ने की। प्रेस वार्ता में अमित अरोड़ा ने कहा कि पार्टी जल्द ही पंजाब में आतंकवाद पीडि़तों के अधिकारों के लिए एक बड़ा संघर्ष करने जा रही हैं। इस संघर्ष में उनके साथ बंटी जोगी राष्ट्रीय युवा चेयरमैन, राम लाल जिला प्रधान गुरदासपुर, और नरेश कुमार जिला प्रधान पठानकोट भी शामिल होंगे। अमित अरोड़ा ने कहा कि हम मांग करते हैं कि सभी आतंकवाद पीडि़तों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

शिव सैनिकों ने पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में बड़ी कुर्बानियाँ दी हैं और हम उनकी सुरक्षा और अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे। अमित अरोड़ा ने कहा कि हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आतंकवाद पीडि़तों के हक में कार्रवाई की जाए और उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। अमित अरोड़ा ने कहा कि हमारे जिन शिव सैनिकों को खालिस्तानियों की ओर से निशाना बनाया जा रहा है उनकी और प्रशासन विशेष ध्यान दें ऐसा ना हो कि जैसे पहले शिव सैनिक इनकी गोलियों का निशाना बने है फिर से ऐसा हो हम किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।












