
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित विजय आनंद जैन पाठशाला भवानी नगर में जीवन जैन, अजीत जैन की अध्यक्षता में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमेरिका में रह रहे डाक्टर रमेश नैय्यर जी ने स्कूल के विद्यार्थियों के बूट जुराबों के लिए उचित राशि भेजी।

इस पुण्य कार्य में डाक्टर के बी गालोत्रा और रिटायर्ड प्रिंसिपल कंचन गालोत्रा का भी बहुत सहयोग रहा। इस अवसर पर कंचन गालोत्रा जी ने बच्चों को नैतिक शिक्षा का ज्ञान दिया। जीवन जैन, अजीत जैन जी ने डाक्टर नैय्यर का दिल से धन्यवाद किया। स्कूल के मुख्य अध्यापिका सुनीता कुमारी और समूह स्टाफ ने सबका धन्यवाद किया।











