Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur सतसंग एवं कथा में भाग लेने वालों पर भगवान की असीम कृपा...

सतसंग एवं कथा में भाग लेने वालों पर भगवान की असीम कृपा होती है: प्रियंका बाबा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री भक्तों की तरफ से फतेहगढ़ चौक से रहीमपुर मार्ग पर उप्पल अस्पताल के समीप श्री मद्भागवत कथा करवाई जा रही है। जोकि 27 अप्रैल तक आयोजित होगी। इस दौरान कथा व्यास प्रियंका बाबा पठानकोट वाले कथा श्रवण करवा रहे हैं। इस मौके पर कथा के पहले दिन महंत रमिंदर दास व पूर्व मेयर शिव सूद ने विशेष तौर से पहुंचकर पूजन किया और कथा श्रवण की। इस अवसर पर कथा व्यास प्रियंका बाबा ने कथा करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को कलियुग में कथा सतसंग का क्या महत्व है, के बारे में विस्तार रुप से समझाया।

Advertisements

इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग धार्मिक अनुष्ठान करवाते हैं और उसमें सम्मलित होते हैं उन पर भगवान की असीम कृपा होती है। इसलिए जहां भी सतसंग या कथा आदि का आयोजन हो रहा हो तो वहां पर अपनी उपस्थिति जरुर दर्ज करवाएं। इस मौके पर तरसेम मोदगिल, मोहन लाल पहलवान, मुकेश डावर, तरसेम डावर, पं. ओमकार नाथ शर्मा, रमेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here