Monday, October 12, 2026
Home Crime नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में 71 साल का बौद्ध भिक्षु...

नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में 71 साल का बौद्ध भिक्षु गिरफ्तार

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। श्रीलंका में एक बड़े बौद्ध भिक्षु को नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक 71 साल के पल्लेगामा हेमरत्ना देश के सबसे प्रमुख बौद्ध भिक्षुओं में गिने जाते हैं। वह अनुराधापुरा शहर के एक बड़े मंदिर के मुख्य पुजारी हैं। अनुराधापुरा की अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। लड़की की मां को भी गिरफ्तार किया गया है। मां पर इस मामले में बौद्ध भिक्षु की मदद करने का आरोप है। पुलिस प्रवक्ता एफटी वूटलर ने बताया कि पीड़ित लड़की की उम्र अब 15 साल है।

Advertisements

आरोप है कि उसके साथ अनुराधापुरा के मंदिर परिसर में यौन शोषण किया गया। इस मामले की शिकायत मार्च में दर्ज कराई गई थी। शुरुआत में मामला नाबालिग लड़की के अपहरण और उसे जबरन रोककर रखने का था। लेकिन जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को यौन शोषण की जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक, हेमरत्ना को राजधानी कोलंबो के एक निजी अस्पताल से पकड़ा गया। वह वहां इलाज करा रहे थे. हेमरत्ना, अटामास्थान नाम के पवित्र बौद्ध स्थलों के मुख्य भिक्षु हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here