Monday, October 12, 2026
Home National सिरसा के जैन गर्ल्स स्कूल में लगी आग, रिकॉर्ड जलकर राख

सिरसा के जैन गर्ल्स स्कूल में लगी आग, रिकॉर्ड जलकर राख

सिरसा (द स्टैलर न्यूज़)। सिरसा के भादरा बाजार स्थित सेठ सागरमल सुराना जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कल देर रात भीषण आग लग गई, जिस कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग स्कूल के मुख्य गेट के पास बिजली की मेन लाइन में फॉल्ट होने के कारण लगी। आग रिकॉर्ड रूम तथा हॉल तक फैल गई। हादसे में स्कूल का कई सालों का रिकॉर्ड जलकर राख हो गया।

Advertisements

वहीं आगलगी की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने तक रिकॉर्ड रूम में रखी फाइलें, दस्तावेज और रजिस्टर पूरी तरह जल चुके थे।

आज सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंच गए। जले हुए रिकॉर्ड और सामान को देखकर अभिभावकों में चिंता का माहौल दिखाई दिया। प्ररांभिक जांच में बिजली की मेन लाइन में फॉल्ट को हादसे का कारण माना जा रहा है। तुरंत ही पुलिस और फायर विभाग को घटना की सूचना दे दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here