Tuesday, October 13, 2026
Home National नगर निगम के अधिकारी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, गांव जाने की...

नगर निगम के अधिकारी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, गांव जाने की बात कहकर आधे दिन की ली थी छुट्टी

शिमला (द स्टैलर न्यूज़)।  शिमला में नगर निगम से एक दुखद खबर सामने आई है। नगर निगम से एक अधिकारी द्वारा आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान रामेश्वर के रूप में हुई है, जो नगर निगम में डिप्टी कंट्रोलर (वित्त एवं लेखा) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने कल मेहली स्थित अपने आवास पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार कल सुबह रामेश्वर सामान्य दिनों की तरह कार्यालय पहुंचे थे। दफ्तर में सहकर्मियों को वह बिल्कुल सामान्य लगे और उनके चेहरे पर किसी भी प्रकार का तनाव नहीं दिख रहा था। दोपहर बाद उन्होंने अपने गांव जाने की बात कहकर दफ्तर से आधे दिन की छुट्टी ली। हालांकि, गांव जाने की बजाय वह मेहली स्थित अपने घर गए और वहां यह खौफनाक कदम उठा लिया।

Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। रामेश्वर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कसुम्पटी पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, इसलिए आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here