Tuesday, October 13, 2026
Home Crime America Attack: ISIS आतंकी शम्सुद्दीन जब्बार के घर से मिले कई सबूत,...

America Attack: ISIS आतंकी शम्सुद्दीन जब्बार के घर से मिले कई सबूत, घर में बनाता था बम

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। नए साल के पहले दिन अमेरिका ह्यूस्टन के न्यू ऑर्लियंस में हुए आतंकी हमले में एक नया खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि आईएसआईएस से प्रेरित आतंकी शम्सुद्दीन जब्बार ने अपने जर्जर टेक्सास ट्रेलर घर में बम बनाने का वर्कबेंच रखा था,  जहां अल्लाह के नाम पर “हत्या” के बारे में एक पेज पर कुरान खुला छोड़ दिया गया था। यह खुलासा हासिल की गई कुछ तस्वीरों से पता चलता है।

Advertisements

जब जब्बार के घर रेड मारी गई तो उसके घर से बम बनाने में इस्तेमाल किए जाने कई तत्वों की एक लंबी सूची मिली। उसकी कुरान बुकशेल्फ के ऊपर रखी हुई थी, जो उसके कमरे में मुख्य केंद्र में थी, और उसका एक हिस्सा खुला हुआ था, जिसमें लिखा था, “वे अल्लाह के लिए लड़ते हैं, और मारते हैं और खुद मारे जाते हैं; एक वादा बाध्यकारी है।

जांच कर रहे FBI अधिकारियों ने कहा कि जब्बार ने बॉर्बन स्ट्रीट पर आतंकी हमले से कुछ घंटे पहले ह्यूस्टन से न्यू ऑरलियन्स तक के अपने सफर के दौरान फेसबुक पर पांच खौफनाक वीडियो पोस्ट किए। इस आतंकवादी हमले में 14 निर्दोष पैदल घूम रहे लोगों की मौत हो गई। आईएसआईएस के काले झंडे लगे विस्फोटकों से भरे फोर्ड एफ-150 ट्रक को लोगों के बीच घुसा दिया जिसमें बड़ी संख्या में लोग घायल भी हो गए।

FBI आतंकवाद निरोधी अधिकारी क्रिस राया ने बताया, “जब्बार ने परेशान करने वाले वीडियो में से पहला वीडियो आधी रात 1:29 बजे पोस्ट किया जिसमें वह कहता है कि उसने शुरू में अपने परिवार और दोस्तों की हत्या करने की योजना बनाई थी, लेकिन इस वजह से उसने अपनी योजना बदल दी कि इस घटना को मीडिया कवरेज के दौरान “विश्वासियों और अविश्वासियों के बीच जंग” पर ध्यान केंद्रित नहीं किया जाएगा।”

जांचकर्ताओं ने इसकी पुष्टि की है कि 42 साल का जब्बार वैचारिक रूप से ISIS से जुड़ा हुआ था और उसने आतंकी हमले के लिए खासतौर से बॉर्बन स्ट्रीट को चुना था। उन्होंने बताया कि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि उसके कट्टरपंथी बनने के पीछे की वजह क्या रही। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here