Monday, October 12, 2026
Home National ट्रेन की चपेट में आने से 12 की मौत, 6 घायल

ट्रेन की चपेट में आने से 12 की मौत, 6 घायल

झारखंड (द स्टैलर न्यूज़)। झारखंड के जामताड़ा में एक दर्दनाक हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जहां पर ट्रेन की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 6 लोग घायल हो गये हैं। रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी आसनसोल-झाझा पैसेंजर ट्रेन पर सवार थे। टेक्निकल फॉल्ट की वजह से आसनसोल-झाझा पैसेंजर ट्रेन रूकी थी। कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर रेलवे ट्रैक पर खड़े थे। तभी भागलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन वहां से गुजरी, जिसकी चपेट में 12 लोग आ गए। घायलों को अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here