Sunday, October 25, 2026
Home Latest जहां कभी इंस्ट्रक्टर रहे आज वहां विधायक बनकर पहुंचे कैप्टन रणजीत

जहां कभी इंस्ट्रक्टर रहे आज वहां विधायक बनकर पहुंचे कैप्टन रणजीत

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। आजकल हिमचाल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में पुणे महाराष्ट्र विधायक सम्मेलन में गई हुई है। जिसमे सुजानपुर के विधायक कै रणजीत सिंह राणा भी है। पिछले कल PAC कमेटी NDA खड़गवासला के दौरे पर थी जिसमे विधायक कै रणजीत सिंह भी थे। कै रणजीत सिंह ने बताया कि जिस समय मैं सेना में था उस समय मैंने बतौर इंस्ट्ररक्टर NDA खड़ग्वासला में सेवाएं दी है और आज मैं विधायक बनने के उपरांत अपने सेंटर में गया हूँ। जिस समय मैं इंस्ट्रक्टर था तब  NDA कमांडनट रियल एडमिरल गुरचरण हमारे विद्यार्थी हुआ करते थे।

Advertisements

आज मुझे जहाँ ख़ुशी है कि मैं अपनी कर्म भूमि में बापिस विधायक बनकर गया हूँ तो भी मेरे विद्यार्थी ऊँचे ऊँचे पदों पर विराजमान है। उस दौरान की बहुत सी यादें ताज़ा भी हुई। और मैं धन्यवाद करता हूँ कमांडनट साहब का जिन्होंने हमें इतना प्यार मान सम्मान दिया और इस स्वागत के हम आभारी रहेंगे। विधायक ने बताया कि मेरे साथ हिमाचल प्रदेश सरकार में उप-सचेतक केवल पठानिया, विधायिका कमलेश ठाकुर, अनुराधा व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here