Thursday, October 15, 2026
Home Crime एक्सिस बैंक लूट मामला: लुटेरों के करीब पहुंची पुलिस, लूट में प्रयोग...

एक्सिस बैंक लूट मामला: लुटेरों के करीब पहुंची पुलिस, लूट में प्रयोग की कार बरामद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सोमवार को होशियारपुर के कस्बा कोट-फतूही में एक्सिस बैंक में हुई लूट के मामले में पुलिस लुटेरों के काफी समीप पहुंच चुकी है। पुलिस ने लूट में प्रयोग की गई कार को बरामद कर लिया है तथा सूत्रों के अनुसार पुलिस ने लुटेरों की पहचान करके उनकी तलाश में छापामारी तेज कर दी है।

Advertisements

विभागीय सूत्रों के अनुसार लूट में प्रयोग की गई कार गांव ढकोवाल के समीप से बरामद हुई, जबकि पुलिस ने सी.सी.टी.वी. कैमरे से प्राप्त हुई फुटेज के आधार पर 2-3 लोगों को पहचान लिया है, जोकि कोट फतूही के समीपवर्ती गांवों के बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस जल्द ही लुटेरों को काबू करके सलाखथों के पीछे भेज देगी। जिसके लिए टीमें अलग-अलग थियूरियों पर काम करते हुए लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पूरी तरह से सक्रिय हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here