Sunday, November 1, 2026
Home Latest पेड़-पौधों से ही होगा हमारा वतावरण शुद्ध और हम रहेंगे स्वस्थ्य: नवप्रीत...

पेड़-पौधों से ही होगा हमारा वतावरण शुद्ध और हम रहेंगे स्वस्थ्य: नवप्रीत रैहल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। यूथ कांग्रेस विधान सभा हल्का होशियारपुर की तरफ से प्रधान नवप्रीत रैहल की अगुवाई में शहीद ऊधम सिंह जी के शहीदी दिवस के मौके पर इक रुख सौ सुख मुहिम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर युवा इंका की तरफ से पौधों की छबील लगाई गई और लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करते हुए पौधे बांटे। इस मौके पर यूथ कांग्रेस इंचार्ज संदीप भाटिया एवं पूनम ठाकुर ने विशेष तौर से पहुंचकर लोगों को पौधे बांटकर मुहिम का आगाज किया। इस मौके पर संदीप भाटिया ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशानिर्देशों पर पंजाब में सरकार की तरफ से चलाई गई तंदरुस्त पंजाब मुहिम के तहत ही शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर इक रुख सौ सुख मुहिम शुरु की गई है। उन्होंने कहा कि अगर हमारा पर्यावरण हरा भरा एवं शुद्ध होगा तभी हम सभी भी स्वस्थ्य जीवन व्यतीत कर सकेंगे।

Advertisements

युवा इंका ने लगाई पौधों की छबील, शुरु की इक रुख सौ सुख मुहिम

उन्होंने विधानसभा हल्का होशियारपुर के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यक्रम की सराहना की और युवाओं को पौधों की देखभाल करने के लिए भी प्रेरित किया। विधानसभा हल्का अध्यक्ष नवप्रीत रैहल ने मेहमानों का स्वागत करते हुए बताया कि आने वाले दिनों में भी पौधारोपण कार्यक्रम जारी रहेगा और युवा वर्ग को पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया जा रहा है ताकि पौधे पेड़ बन सकें। इस मौके पर युवा इंका कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को पौधे वितरित किए।

इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा, लोकसभा युवा इंका अध्यक्ष एडवोकेट रोहित जोशी, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव राजेश गुप्ता, मीडिया इंचार्ज सुमेश सोनी, वरिंदर पंडित, बलदेव फुगलाना, गौरव शर्मा, बिल्ला बहादुरपुर, रजत शर्मा, जगदीप सिंह, दविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने छबील में पहुंचकर लोगों को पौधे बांटे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here