Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur जालंधर पोल खोल रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता होगे शामिल...

जालंधर पोल खोल रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता होगे शामिल : डा. घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला भाजपा की एक बैठक पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष डा. रमन घई की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में लोकसभा हल्का प्रभारी अनिल सच्चर व जिला प्रभारी जवाहर खुराना ने वशेष तौर पर इसमें शामिल होकर 18 की जालंधर रैली संबंधी तैयौररियों का जायजा लिया।
उक्त जानकारी भाजापा के जिला मीडिया सह प्रभारी ज्योति कुमार जौली ने दी। बैठक को संबोधित करते हुए डा. रमन घई ने कहा कि वे पार्टी हाई कमान के आदेशों की पालना करते हुए अपनी व अपनी टीम की ओर से हजारों कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ रैली में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि रैली की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर रैली एक ऐतिहासिक रैली होगी। कांग्रेस जिस प्रकार जनता के हितों को भूल कर गहरी नींद में डूबी हुई है, उसे लोगों से किए हुए वादे याद दिलाने के लिए इस रैली की गूंज अवश्य सुनाई देगी।

Advertisements

-अनिल सच्चर व जवाहर खुराना ने लिया तैयारियों का जायजा

बैठक को संबोधित करते हुए अनिल सच्चर ने कहा कि कांग्रेस ने पहले प्रदेश की जनता से झूठ बोलकर सत्ता हासिल की और सत्ता में आने के बाद भी लोगों से किए हुए वादों को पूरा नहीं किया व कुंभकर्ण की नींद सोते हुए अपना नाकामियों से भरा 1 साल व्यतीत किया। सच्चर ने कहा कि पार्टी को अब प्रदेश वासियों के हकों की लड़ाई लडऩी होगी। उन्होंने कार्यकताओं से अपील की कि जालंधर रैली में भारी संख्या में पहुंच कर प्रदेश सरकार को प्रदेश वासियों के हितों का स्मरण करवाएं।

इस मौके पर जवाहर खुराना ने कहा कि उन्हें पूरी आशा है कि जिला होशियारपुर से रैली में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या जालंधर के बाद दूसरे नंबर पर होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस रैली में बढ़चढक़र हिस्सा लेने की अपील की।
इस मौके पर जिला यूथ डिवैलपमैंट बोर्ड के पूर्व सी. वाईस चेयरमैन, महामंत्री एडवोकेट डी.एस. बागी, गोपी चंद कपूर, उपाध्यक्ष सर्बजीत कौर, कुलभूषण सेठी, संजीव पंचनंगल, गौरव वालिया, जिला सचिव डा. राज कुमार सैनी, दीपक प्रभाकर, गुरबख्श कौर, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी, एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, मंडल महामंत्री डा. पंकज शर्मा, मनजिंदर स्यान, चेतन सूद, शाम सैनी, रविंदर फौजी, राज कुमार, अजय चोपड़ा, हरजिंदर डांडीयां, कुलदीप राज, राकेश कुमार परसोवाल, अमरजीत भिंदा, प्रदीप रंगीला, ओंकार सिंह चाहलपुरी, प्रवीन कितना, हरदीप लौंगीया के अलावा महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी, यु.मो. अध्यक्ष हनी सूद,

किसान मोर्चा अध्यक्ष बलबीर सिंह अजड़ाम, बी.सी. मोर्चा अध्यक्ष महिंदरपाल धीमान, एस.सी. मोर्चा डा. एस.के. आजाद, अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष मा. रोशनदीन, लाल हुसैन, स्पोर्टस सैल अध्यक्ष गौरव शर्मा, मैडीकल सैल अध्यक्ष डा. वशिष्ट कुमार, को-अप्रेटिव सैल अध्यक्ष अनिल कोहली, एन.आर.आई. सैल अध्यक्ष गुरविंदर सैनी के अलावा किरपाल सिंह आहलुवालिया, चमन लाल जोशी, मनोज शर्मा माटा, रजिंदर राजा, गगन सैनी, जगदीप सोहल, मनप्रीत सिंह, शम्मी कुमार, जसवीर सिंह,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here