Sunday, October 25, 2026
Home Himachal प्रियंका की हिरासत का विरोध, एन.एस.यू.आई ने किया रोष प्रदर्शन

प्रियंका की हिरासत का विरोध, एन.एस.यू.आई ने किया रोष प्रदर्शन

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी की यूपी में हिरासत को लेकर हमीरपुर के युवाओं में भी विरोध के स्वर गूंजे हैं। एन.एस.यू.आई. के जिला प्रधान टोनी ठाकुर की अगुवाई में इसके विरोध में लघु सचिवालय के गेट के बाहर धरना दिया गया। छात्र संगठन से जुड़े युवकों ने यूपी की योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Advertisements

एन.एस.यू.आई. के जिला प्रधान टोनी ठाकुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्रा जिले में 9 आदिवासी समुदाय के लोगों की हत्या स्थानीय पंचायत प्रधान द्वारा बड़ी बेरहमी से की गई थी, जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उनसे मिलने गयी तो धारा 144 का हवाला देकर उन्हें हिरासत में ले लिया। टोनी ने बताया कि इसी घटना के विरोध में एन.एस.यू.आई. ने जिला मुख्यालय पर हल्ला बोला और धरना प्रदर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here