Friday, October 23, 2026
Home Crime चोरों ने को-आर्पेटिव बैंक में की चोरी की नाकाम कोशिश

चोरों ने को-आर्पेटिव बैंक में की चोरी की नाकाम कोशिश

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। टांडा के गाँव नत्थूपुर में को-आपरेटिव बैंक की ब्रांच में चोरों द्वारा चोरी करने की नाकाम कोशिश की गई। सैंट्रल को-आपरेटिव बैंक की ब्रांच का कैंची गेट और दरवाज़ा तोड़ कर चोर बैंक में दाखिल हुए तथा सीसीटीवी को नुकसान पहुंचाकर डी.वी.आर उखाड़ कर ले गए। आज 20 जुलाई को वारदात का पता चलते ही बैंक कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी जिसपर डी.एस.पी टांडा गुरप्रीत गिल थाना प्रभारी इं. हरगुरदेव सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी।

Advertisements

नुक्सान का जायता लेते हुए ब्रांच मैनेजर ने बताया कि बैंक में पड़ी 5 लाख की नकदी तथा लॉकर सुरक्षित हैं। चोरों ने केवल कैंची गेट का दरवाजा तोड़ा है तथा कैमरों को नुक्सान पहुंचाते हुए डी.वी.आर उखाड़ कर ले गए हैं। जिस पर डी.एस.पी गुरप्रीत गिल ने बताया कि बैंक में पड़े कैश को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा। कर्मचारियों ने सरकार से इमारत की मुरम्मत तथा पुलिस चोरों द्वारा की गई चोरी की नाकाम कोशिश की जांच में जुट गई है। जिक्रयोग्य है कि पिछले साल भी इसी ब्रांच में चोरो ने लगभग 19 लाख रूपये चुराए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here