Sunday, October 25, 2026
Home Crime कालेके में जमीनी विवाद ने ली भाई की जान, पुलिस मुलाजिम भाई...

कालेके में जमीनी विवाद ने ली भाई की जान, पुलिस मुलाजिम भाई को ट्रैक्टर तले कुचला

बरनाला (द स्टैलर न्यूज़), हरप्रीत छन्ना। बरनाला के गांव कालेके में जमीनी विवाद ने भाई के हाथों भाई की जान ले बैठा। एक भाई ने अपने पुलिस मुलाजिम भाई की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। मृतक एएसआई जोगिंदर सिंह पंजाब पुलिस में मलेरकोटला में तैनात था। दोनों भाईयों में काफी समय से नानके पक्ष से आती जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गत रात्रि घटित हुई इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Advertisements

जानकारी अनुसार गत रात्रि एएसआई जोगिंदर सिंह जब कालेके अपने बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था तो सामने से ट्रैक्टर पर आ रहे उसके छोटे भाई सुखदेव सिंह ने गुस्से में आकर उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही उनके पारिवारिक सदस्य एवं पुलिस मौके पर पहुंच गए थे। डीएसपी सतबीर सिंह बैंस ने बताया कि घटना गत रात्रि करीब 8 बजे की है। उन्होंने बताया कि सुखदेव सिंह व उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की कार्यवाही जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here