Thursday, October 15, 2026
Home Crime जालंधर में AAP वर्कर को घर में घुसकर मारी गोली, मामले की...

जालंधर में AAP वर्कर को घर में घुसकर मारी गोली, मामले की जांच जारी

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता के घर में घुसकर उसे गोली मारी गई। मिली जानकारी के अनुसार गोली लगने गांव पट्टी साहन के रहने वाला 32 वर्षीय विवेक मट्टू घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि विवेक मट्टू के पैर पर गोली लगी है, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल को गया है। थाना सिटी सदर के एसएचओ सुरेश कुमार और जंडियाला चौकी के प्रभारी जसवीर चंद मामले की जांच में जुट गए हैं।

Advertisements

मिली जानकारी के मुताबिक विवेक मट्टू की गांव के ही मनी बावा और बिल्ला नाम के युवकों के साथ रंजिश चल रही है। तीनों के बीच लड़ाई भी हो चुकी थी। इसी रंजिश के चलते उक्त आरोपियों द्वारा गोलियां मारी गई हैं। पुलिस ने मौके से गोली के खोल बरामद किए हैं। आरोपियों ने मट्टू पर दो गोलियां चलाई, जिस में से एक गोली उसके पैर पर लगी थी। फिलहाल मट्टू की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here