Monday, November 2, 2026
Home Crime होशियारपुर में प्रवासियों ने मकान मालिक पर किया हमला, हुई मौत

होशियारपुर में प्रवासियों ने मकान मालिक पर किया हमला, हुई मौत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला होशियारपुर के दसूहा में किराया मांगने गए एक मकान मालिक पर किरायदार ने ही जानलेवा हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया और इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किरायेदार प्रवासी दंपति हैं और एक अन्य व्यक्ति ने मकान मालिक नरेश कुमार पर ईंटों और डंडों से हमला किया, जिससे मकान मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मिली जानकारी के अनुसार, नरेश कुमार ने कैंथा मोहल्ले में अपना घर एक प्रवासी परिवार को किराए पर दिया था। यह परिवार पिछले छह महीनों से किराया नहीं दे रहा था। जब मकान मालिक नरेश कुमार किराया मांगने पहुंचे, तो किराएदार गुड्डू कुमार, उसकी पत्नी शीला कुमारी और एक अन्य व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया।

Advertisements

हमले में नरेश कुमार के सिर पर गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद घायल मकान मालिक को तुरंत मुकेरियां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने परिवार को बताया कि नरेश की हालत गंभीर होने के कारण उसकी मौत हो गई। फ़िलहाल दसूहा पुलिस ने मकान मालिक के पुत्र साहिल के बयानों के आधार पर किराएदार गुड्डू कुमार, उसकी पत्नी शीला कुमारी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। वहीं पुलिस ने गुड्डू और शीला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here